{"_id":"6a8efe8ef14c0a722b073e9a","slug":"video-deputy-commissioner-kiran-bhadana-presented-awards-to-the-winners-at-the-ladarcha-fair-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: लादरचा मेले में उपायुक्त किरण भड़ाना ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कलाकारों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: लादरचा मेले में उपायुक्त किरण भड़ाना ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कलाकारों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने बुधवार को राज्य स्तरीय तीन दिवसीय लादरचा मेले का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। मेले में संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया गया। भड़ाना ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण में मेले और त्योहारों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपराओं को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य स्तरीय लादरचा मेले के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एक रैफल ड्रॉ आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त किरण भड़ाना, अतिरिक्त उपायुक्त शिखा सिमटिया और बच्चों ने टिकट क्रेताओं की उपस्थिति में ड्रॉ निकाला। विजेताओं को इनाम भी दिए गए। इससे पहले, लादरचा मेला समिति की अध्यक्ष और अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा सिमटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने भड़ाना को शॉल, टोपी, स्मृति चिह्न और थंका भेंट कर सम्मानित किया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और स्पीति के महिला मंडलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमाचल और अन्य राज्यों के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने पहाड़ी, हिंदी, फिल्मी और हिमाचली गानों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।