{"_id":"6abf8098306c17ff440b499d","slug":"video-video-cpim-protests-against-chief-election-commissioner-in-balichowki-burns-effigy-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बालीचौकी में माकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बालीचौकी में माकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार को बालीचौकी क्षेत्र में माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए। ग्राम पंचायत थाटा, सुधरानी, बूंग जहलगाड़ और पंजाई समेत कई पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। माकपा लोकल कमेटी बालीचौकी ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इससे आम लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया जा रहा है। माकपा ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर भी मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की।
माकपा लोकल कमेटी बालीचौकी के सचिव महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी प्रदर्शन किए जाएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।