फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pledge to install solar lights and security cameras in every ward.

Mandi News: हर वार्ड में सोलर लाइट और सुरक्षा कैमरे लगाने का संकल्प

Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Pledge to install solar lights and security cameras in every ward.
टिहरा (मंडी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पंचायत चोलथरा में शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित की। पंचायत प्रधान विजय बनयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता अभियानों, नशामुक्ति और सामुदायिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर मंथन किया। उन्होंने घोषणा की कि पंचायत की प्राथमिकताओं में हर वार्ड के ब्लैक स्पॉट पर सोलर लाइटें और सुरक्षा कैमरे स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा सामुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी हॉल, बेहतर सड़कें और रास्ते, कुओं तथा बावड़ियों का पुनर्निर्माण, बैडमिंटन कोर्ट और पार्क जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बैठक में उपप्रधान राकेश बनयाल, सभी वार्ड सदस्य, पूर्व प्रधान मेहर चंद गारला, पूर्व डीएसपी रणधीर सिंह, ग्राम सभा पर्यवेक्षक विनेश ठाकुर और पटवारी सहित क्षेत्र के अन्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed