{"_id":"6a8e98b6ad905b847708214e","slug":"video-uday-bhanu-chib-one-rupee-education-youth-sundernagar-mandi-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: उदय भानु चिब का केंद्र पर हमला, बोले- एक रुपये में जमीन मिल सकती है तो युवाओं की शिक्षा भी एक रुपये में हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: उदय भानु चिब का केंद्र पर हमला, बोले- एक रुपये में जमीन मिल सकती है तो युवाओं की शिक्षा भी एक रुपये में हो
Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 PM IST
Link Copied
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने केंद्र की एनडीए सरकार पर युवाओं और शिक्षा के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन उपलब्ध करा सकती है तो देश के युवाओं को एक रुपये में शिक्षा क्यों नहीं मिल सकती।
उदय भानु चिब ने कहा कि देश का युवा इस समय महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देने और शिक्षा को अधिक सस्ता एवं सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति की बुनियाद है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना आसान बनाया जाना चाहिए। चिब ने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए।
पत्रकार वार्ता के दौरान चिब ने भारत में प्रस्तावित सार्क सम्मेलन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के समक्ष मजबूती से भारत का पक्ष रखते हैं तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। देश की संप्रभुता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति नहीं करेगी।
मंडी की सांसद कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मंडी सीट पर मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा उम्मीदवार और रणनीति तैयार करेगी, जिससे कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ सके और कंगना रनौत को दोबारा संसद में पहुंचने से रोका जा सके।
चिब ने कहा कि कांग्रेस संगठन चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार काम कर रहा है। पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।