फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   TB-Free India Campaign 2.0: 26,587 underwent X-ray screening.

टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 : 26,587 की हुई एक्स-रे जांच

Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
TB-Free India Campaign 2.0: 26,587 underwent X-ray screening.
जिले ने हासिल की 90 प्रतिशत से अधिक सफलता दर तेजी
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद सीएमओ डॉ. अशोक चौहान ने ली पहली वर्चुअल समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोग मुक्त भारत अभियान 2.0 में मंडी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 24 मार्च से 25 अगस्त तक 33,306 संभावित मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 26,587 की एक्स-रे जांच हुई। मुख्य लक्षित समूह के 18,444 पंजीकृत लोगों में से 14,485 की जांच पूरी हो चुकी है।

दूरदराज क्षेत्रों में जांच सुविधा पहुंचाने के लिए जिले में सात हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें तैनात हैं। करसोग, रोहांडा और रत्ती में ये पूर्णकालिक उपलब्ध हैं, जबकि अन्य ब्लॉकों में निर्धारित तिथियों के अनुसार सेवा दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, निशुल्क दवा, पोषण किट और वित्तीय सहायता समेत सभी मानकों में जिले का प्रदर्शन 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। इससे टीबी मृत्यु दर में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed