{"_id":"6a8f3829cc0e82add80ce519","slug":"20-shops-inspected-in-jogindernagar-on-raksha-bandhan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210662-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रक्षाबंधन पर जोगिंद्रनगर में 20 दुकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रक्षाबंधन पर जोगिंद्रनगर में 20 दुकानों की जांच
विज्ञापन
मापतौल में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
मिठाई तौलते समय डिब्बे का वजन साथ न जोड़ा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर माप-तौप विभाग ने बुधवार को जोगिंद्रनगर में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने करीब 20 दुकानों में तराजू, बाट और इलेक्ट्रॉनिक माप उपकरणों की सटीकता जांची। इस दौरान कारोबारियों को ग्राहकों को सही वजन और निर्धारित मात्रा में सामान देने के निर्देश दिए गए।
जिला नियंत्रक माप-तौल विभाग गौरव चड्ढा की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान किराना, मिठाई विक्रेताओं और शहरी क्षेत्र के शॉपिंग मॉल समेत विभिन्न दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने कारोबारियों को चेताया कि कम वजन में सामान देने या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मिठाई विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि मिठाई तौलते समय डिब्बे का वजन मिठाई के साथ न जोड़ा जाए। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई कारोबारी अपने बाट-माप उपकरणों की जांच और उन्हें दुरुस्त करवाते नजर आए।
विज्ञापन
जिला नियंत्रक गौरव चड्ढा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सामान की मांग बढ़ने के साथ ग्राहकों को कम वजन में सामान देने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसी को देखते हुए औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से खरीदारी के दौरान वजन की जांच करने और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील की।