{"_id":"6a5e2b471341280a8f015470","slug":"video-public-outrage-flares-over-neet-paper-leak-police-action-against-protesters-in-delhi-condemned-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नीट पेपर लीक पर भड़का जनाक्रोश, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नीट पेपर लीक पर भड़का जनाक्रोश, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा
नीट पेपर लीक मामले के बाद देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों और जनता का आक्रोश पूरे चरम पर है। इस घटना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी में बीते 22 दिनों से युवाओं का दिनरात आंदोलन भी जारी है। सोमवार को सीटू सहित विभिन्न सामाजिक व जन संगठनों ने भी पेपर लीक मामले पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एकजुट होकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के साथ एनटीए को भी भंग करने की मांग उठाई। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी अपनी पूरी विश्वसनीयता खो चुकी है। बार-बार पेपर लीक होने से देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस अवसर पर बिना वैध, रमेश गुलेरिया, गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार और दीपक सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।