फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ojaswini Yuvati Sammelan Mandi 400 Women and Girls ABVP

मंडी में ‘ओजस्विनी’ युवती सम्मेलन, 400 महिलाओं और युवतियों ने आत्मनिर्भर बनने पर रखे विचार

Wed, 14 Oct 2026 02:49 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:49 PM IST
Ojaswini Yuvati Sammelan Mandi 400 Women and Girls ABVP
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के सभागार में ‘ओजस्विनी’ युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 400 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर चुकी महिलाओं को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और सफलता के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने युवतियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया और उनसे निपटने के तरीके भी समझाए। महिलाओं ने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ कारोबार और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। मंडी जिला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा प्रमुख अनामिका शर्मा ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। सम्मेलन के दौरान युवतियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठा सकें। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

14 Oct 2026

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026
विज्ञापन

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026
विज्ञापन

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed