{"_id":"6aabb22e02c9676470073027","slug":"video-mata-jalpa-temple-sairo-festival-walnut-shower-mandi-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: माता जालपा मंदिर में बरसी अखरोटों की बारिश, सायर पर्व पर आशीर्वाद लेने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: माता जालपा मंदिर में बरसी अखरोटों की बारिश, सायर पर्व पर आशीर्वाद लेने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:10 PM IST
Link Copied
नाचन क्षेत्र के सरोआ स्थित प्रसिद्ध माता जालपा भगवती मंदिर में सायर पर्व के अवसर पर वीरवार को आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। माता के गूर बिंदर कुमार ने मंदिर की छत से श्रद्धालुओं पर अखरोट बरसाए। अखरोट पाने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े।
श्रद्धालुओं ने अखरोटों को माता का प्रसाद और आशीर्वाद मानकर ग्रहण किया। लोगों ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। अखरोटों की इस परंपरा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
स्थानीय मान्यता के अनुसार सायर पर्व पर माता जालपा भगवती की दिव्य शक्ति उनके गूर पर उतरती है। इसके बाद गूर मंदिर की छत से श्रद्धालुओं पर अखरोट बरसाते हैं। मान्यता है कि माता की कृपा के प्रतीक इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में घर ले जाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
माता के गूर बिंदर कुमार ने बताया कि अखरोट बरसाने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा को निभाने के लिए हर वर्ष सायर पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
सायर पर्व के चलते सरोआ में दिनभर धार्मिक उत्साह बना रहा। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लोकगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनें गूंजती रहीं। घंटियों की मंगल ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भी देव परंपरा में भाग लिया।
सायर पर्व पर करीब एक माह बाद कमरुघाटी के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इनमें बड़ा देव कमरुनाग, शिकारी माता और जालपा माता सहित अन्य प्रमुख देवस्थल शामिल रहे।
कपाट खुलते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सायर पर्व के साथ क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गईं और मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।