Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Special lecture on career in postal department in Government College Ladbhadol important information given to students
{"_id":"69296c99efc15eebac0dee36","slug":"video-mandi-special-lecture-on-career-in-postal-department-in-government-college-ladbhadol-important-information-given-to-students-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में डाक विभाग में करियर पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दी गई अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में डाक विभाग में करियर पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दी गई अहम जानकारी
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ और वाणिज्य विभाग के द्वारा वित्तीय समावेशन एवं डाक विभाग में करियर के अवसरों पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पोस्टल सब-इंस्पेक्टर संजय भारद्वाज ने छात्रों को डाक विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं तथा डाक सेवाओं में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत और प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने की। संजय भारद्वाज ने अपने गहन एवं सरल भाषा में प्रस्तुत व्याख्यान में छात्रों को सुकन्या समृद्धि खाता, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, और इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसी योजनाओं की उपयोगिता और लाभों को समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ये योजनाएँ छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा वित्तीय अनुशासन विकसित करने में सहायक हैं। अंत में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ मुनीश ठाकुर ने सभी मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।