{"_id":"6af478782970ba27c80949ed","slug":"panic-in-ramnagar-due-to-leopards-a-leopard-carries-off-a-goat-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221195-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रामनगर में तेंदुओं की दहशत, बकरा उठाकर ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रामनगर में तेंदुओं की दहशत, बकरा उठाकर ले गया तेंदुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकारघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड नंबर-2 रामनगर में तेंदुओं की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को घर के समीप बकरियां चरा रहे बीरबल राम के एक बकरे को तेंदुआ अचानक उठा ले गया। बीरबल राम ने बकरे को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने में नाकाम रहे। पीड़ित परिवार की आजीविका बकरी पालन पर ही निर्भर है। ऐसे में बकरे के मारे जाने से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में दो तेंदुए घरों के आसपास लगातार घूम रहे हैं। हाल ही में कांता देवी और उनकी बहू जब खेतों से काम करके लौट रही थीं, तो मेघ सिंह के घर के पास स्थित नाले में अचानक उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। हालांकि, तेंदुआ रास्ता बदलकर वहां से चला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा एहतियात बरतने की सलाह दी। बीरबल राम, जगदीश, सुरेश शास्त्री, सुरेंद्र, राजेश, प्रताप और पवन सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने तेंदुए के हमले में बकरा गंवाने वाले गरीब परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।