Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Home Guard jawan killed in car accident

Mandi News: कार हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, डीएसपी का गनमैन गंभीर घायल

Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Home Guard jawan killed in car accident
सरकाघाट की जबोठी खड्ड में गिरी कार। स्त्रोत जागरूक पाठक
जबोठी खड्ड पर बने पुल से नीचे गिरी कार, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन

पंप हाउस ऑपरेटर की सतर्कता से समय पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के हटली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी के गनमैन के रूप में तैनात दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 12:15 बजे भांबला से सुलपुर-बही संपर्क मार्ग पर जबोठी खड्ड पुल के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति हरियाली टांडा में डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम के चालक की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुल से नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार उसमें फंस गए।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में तैनात ऑपरेटर राजेश वर्मा ने कार गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस और हटली पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गनमैन संजय कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान जयपाल पुत्र प्रभु निवासी भदरवाड़, तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। वहीं, घायल संजय कुमार पुत्र ज्ञानचंद गांव स्याठी, डाकघर लौंगणी, तहसील धर्मपुर के निवासी हैं। जयपाल होमगार्ड जवान के रूप में सेवाएं दे रहे थे, जबकि संजय कुमार डीएसपी के गनमैन के पद पर तैनात हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed