Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grand procession held in Thunag during the 'Deep Utsav'; thousands of devotees witness the divine reunion.

Mandi News: दीप उत्सव थुनाग में निकाली भव्य जलेब, हजारों श्रद्धालु बने देव मिलन के साक्षी

Wed, 11 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Grand procession held in Thunag during the 'Deep Utsav'; thousands of devotees witness the divine reunion.
सराज दीप उत्सव के समापन पर थुनाग बाजार में निकली भव्य जलेब में देवी देवता व जनमानस।  स्त्रोत जा
700 से 800 देवलुओं के साथ पहली बार थुनाग पहुंचे बिट्ठू नारायण
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने शिरकत कर बढ़ाया देवताओं का मान
देव संस्कृति और लोक कला के संगम से महकी सराज घाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी का चार दिवसीय जिला स्तरीय सराज दीप उत्सव थुनाग मेला आराध्य देवी-देवताओं की भव्य शाही जलेब और भक्तिमय माहौल के बीच विधिवत संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर आयोजित देवताओं की शाही जलेब में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले के अंतिम दिन थुनाग बाजार में निकाली गई भव्य देव जलेब में सराज की समृद्ध देव परंपरा और देव संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों और स्वर्ण-रजत आभूषणों से सजे देव रथों की दिव्य छटा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जलेब में थाची क्षेत्र के आराध्य देवता बिठ्ठू नारायण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। देवता पहली बार करीब 700 से 800 देवलुओं के विशाल लाव-लश्कर के साथ थुनाग पहुंचे। इनके अलावा देव काला कामेश्वर, माता हिडिम्बा, देवी दुलासन, देव जहल और देव पताल की उपस्थिति ने जलेब की भव्यता को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल-नगाड़ों, करनाल और शहनाई की गूंज के बीच निकली इस शाही जलेब में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा थुनाग क्षेत्र देव धुनों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बनकर देव संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाबे राम कुल्वी के पहाड़ी गीतों पर देर रात तक झूमता रहा पंडाल
इससे पहले मंगलवार को आयोजित सराज दीप उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या भी बेहद शानदार रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक डाबे राम कुल्वी रहे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल पहाड़ी संगीत की धुनों पर झूम उठा। डाबे राम कुल्वी ने एक के बाद एक लोकप्रिय पारंपरिक पहाड़ी एवं कुल्लवी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों की धुन पर युवा ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।

आपदा के बाद फिर लौटी लोक उत्सव की रौनक
पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के चलते सराज दीप उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में एक वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित इस उत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चार दिनों तक चले उत्सव में ऐतिहासिक देव मिलन, भव्य देव जलेब और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे सराज क्षेत्र को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।

सराज दीप उत्सव ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों, आपसी भाईचारे और लोक कलाओं की अनूठी विरासत को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed