Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diwali holidays are over; people have started returning to work.

Mandi News: दिवाली की छुट्टियां खत्म, काम पर लौटने लगे लोग

Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Diwali holidays are over; people have started returning to work.
मंडी बस स्टैड़ में भाई दूज के लिए सरकारी बस में बैठने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
मंडी से बद्दी-चंडीगढ़ के लिए दौड़ाईं तीन अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

भैया दूज पर बस अड्डे में उमड़ी यात्रियों की भीड़
टिकट काउंटरों पर लगी रहीं लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचे लोगों ने अब अपने कार्यस्थलों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। छुट्टियां समाप्त होने के बाद बुधवार को मंडी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। भैया दूज के पर्व के चलते भी दिनभर बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही, वहीं टिकट काउंटरों पर भी लंबी कतारें देखने को मिलीं।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मंडी बस अड्डे से तीन अतिरिक्त बसें रवाना कीं। इनमें एक बस बद्दी-नालागढ़ और दो बसें चंडीगढ़ रूट पर भेजी गईं। इन रूटों पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए निगम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

बद्दी और नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मंडी जिले के बड़ी संख्या में लोग यहां नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। दिवाली का त्योहार मनाने घर आए लोग अब लौट रहे हैं, जिसके चलते इस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि यात्रियों की मांग और बसों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम की ओर से तीन अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed