{"_id":"688f62ccb3aeeff2060140cd","slug":"video-mandi-seva-bharti-becomes-a-support-in-disaster-distributing-relief-material-door-to-door-2025-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: आपदा में सहारा बनी सेवा भारती, घर द्वार बांट रही राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आपदा में सहारा बनी सेवा भारती, घर द्वार बांट रही राहत सामग्री
मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा में सेवा भारती प्रभावित परिवारों की मदद करने को घर द्वार जा रही है। आपदा की घड़ी में जिसका कोई नहीं उसकी सेवा भारती हिमाचल प्रदेश सहारा बनी हुई है। रविवार को प्रांत संगठन मंत्री राकेश प्रभाकर की अगुवाई में टीम ने आपदा राहत सेवा कार्य के तहत औट तहसील के थलौट स्थित फागू गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों की मदद की। बता दें कि शनिवार की शाम को प्राकृतिक आपदा के रूप में एक विशालकाय राक्षसी चट्टान ने यहां 5 परिवारों को प्रभावित किया जिसमें मुख्य रूप से 3 बेघर परिवारों से उतम राम सुपुत्र स्व. जगत राम, मान सिंह सुपुत्र स्व. जगत राम, खेबे राम सुपुत्र स्व. तुले राम, भीमी देवी पत्नी बृज लाल , नागेंद्री देवी पत्नी स्व. परमानंद उपरोक्त सभी पांचों पीड़ित परिवारों के दु:ख को सांझा किया और उन्हें राशन , बर्तन, बिस्तरे, कपड़े , कम्बल , तिरपाल, बाल्टियां इत्यादि सभी जरूरत का सामान वितरित किया तथा दो अन्य परिवारों को राशन और तिरपाल और वर्तन दिये। इसके अलावा कुकलाह में 5, कशोड में 5, खोलनाल में 10, खाहरी में 2 और पंडोह में 3 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। सेवा भारती हिमाचल के पूर्णकालिक राजकमल ने कहा कि सर्विस नाऊ कंपनी ने इस आपदा में 700 बिस्तर, 400 बाल्टी और 400 तिरपाल दिये। जिनका हम आभार प्रकट करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।