Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi highway affected sharda devi compensation mla chander shekhar ends protest

मंडी: हाईवे निर्माण से प्रभावित शारदा देवी को मिलेगा मुआवजा, विधायक चंद्रशेखर ने खत्म किया धरना

Thu, 26 Nov 2026 03:01 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:01 PM IST
mandi highway affected sharda devi compensation mla chander shekhar ends protest
हाईवे निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सांकेतिक धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। जिला प्रशासन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद विधायक ने यह फैसला लिया। प्रशासन की ओर से कुम्हारड़ा निवासी शारदा देवी के क्षतिग्रस्त मकान का विस्तृत आकलन करवाकर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया है। इसके लिए मोर्थ से संबंधित मामलों के निपटारे को गठित कमेटी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की राशि तय करने और आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर के धरने पर बैठने के बाद जिला प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हाईवे निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उपायुक्त मंडी और मोर्थ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रभावित परिवार को राहत देने के मुद्दे पर सहमति बनी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक ने सांकेतिक धरना समाप्त करने की घोषणा की। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि शारदा देवी के मकान को हुए नुकसान का पूरा आकलन करवाया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की राशि निर्धारित कर प्रभावित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने मामले में तत्परता दिखाने और अधिकारियों को मौके पर भेजने के लिए उपायुक्त मंडी की सराहना भी की। विधायक ने बताया कि हाईवे की खराब स्थिति, निर्माण कार्यों से मकानों को हो रहे नुकसान और प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर चर्चा के लिए आठ से दस दिसंबर के बीच उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सदर विधायक अनिल शर्मा और सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इसमें हाईवे निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ प्रभावित परिवारों के मुआवजे के मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चंद्रशेखर ठाकुर ने हाईवे निर्माण से प्रभावित अन्य परिवारों से भी अपनी शिकायतें और नुकसान से संबंधित आवेदन जमा करवाने की अपील की है। प्रभावित लोग अपने आवेदन पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित एसडीएम, उपायुक्त कार्यालय या सीधे उनके पास दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों को आगामी उच्चस्तरीय बैठक में कमेटी के समक्ष रखा जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई हो सके। विधायक ने कहा कि हाईवे निर्माण के कारण नुकसान झेल रहे परिवारों को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में तंबाकू नियंत्रण अभियान में 34 चालान जारी

26 Nov 2026

VIDEO: 90 फीसदी एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर, बीमारियां नहीं हो रही ठीक

26 Nov 2026

VIDEO: एक सप्ताह में नहरों की टेल तक पहुंचाएं पानी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

26 Nov 2026

VIDEO: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सुरक्षा विहार और डायमंड सिटी में सीसी सड़क का किया शिलान्यास।

26 Nov 2026

VIDEO: दो कश्तियों में सवार गुलशन की दोनों राहें बंद, प्रेमिका टंकी पर चढ़ी तो खुला राज; दुल्हन भी छोड़ गई साथ

26 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: आस्था पर अव्यवस्था भारी, लक्खी मेले में श्रद्धालु परेशान

26 Nov 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत संदिग्ध नशा तस्करों पर कैथल पुलिस की लगातार कार्रवाई

26 Nov 2026
विज्ञापन

रोहतक में गैंगवार का खूनी खेल, ढाबे पर खाना खा रहे चार लोगों को गोलियों से भूना

26 Nov 2026

अमृतसर में नाै पिस्तौल, 1.313 किलो हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

26 Nov 2026

रोहतक में गैंगवार के चलते दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार की हत्या

26 Nov 2026

सुल्तानपुर: गोकशी के मामले में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

26 Nov 2026

फिरोजपुर कैंट में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की जांच, चांदी की वर्क के सैंपल लिए

अयोध्या: डीसीएम की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर, बाइक सवार और अर्टिगा चालक की गई जान

26 Nov 2026

उज्जैन: सूरज-सा दमके बाबा महाकाल, भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर किया आलौकिक शृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

26 Nov 2026

VIDEO: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपति ने पीटा, वीडियो वायरल।

26 Nov 2026

VIDEO: छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे; नकदी-सिगरेट समेट ले गए।

26 Nov 2026

VIDEO: बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, टॉपरों को मिलेंगे 51 और 31 हजार।

26 Nov 2026

VIDEO: निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा कोसी, निकली भव्य शोभायात्रा।

26 Nov 2026

VIDEO: यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना।

26 Nov 2026

VIDEO: तमंचा साफ करते समय अचानक चली गोली, दोस्त की जांघ में लगी।

26 Nov 2026

VIDEO: छह दिसंबर को बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा से 30 हजार लोग जाएंगे लखनऊ।

26 Nov 2026

VIDEO: टैंक चौराहे पर पुलिस बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, टेंपो भी भिड़ा; दो किमी तक थम गई वाहनों की रफ्तार।

26 Nov 2026

किसान दिवस पर किसानों ने उठाईं समस्याएं;video

26 Nov 2026

लाइसेंसी दुकानों से खरीदकर जमा की 11 लाख की शराब, बिहार भेजने की थी तैयारी; VIDEO

26 Nov 2026

टांडाकला-कैथी के बीच पीपा पुल शुरू, वाराणसी जाना हुआ आसान; VIDEO

26 Nov 2026

हापुड़ में 1.70 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे

25 Nov 2026

केयरटेकर ने रची बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार

25 Nov 2026

फरीदाबाद में वैक्यूम आधारित मशीनों से साफ होगा कूड़ा

25 Nov 2026

फरीदाबाद शहर में लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण

25 Nov 2026

कानपुर: वार्ड 110 के पार्षद और पूर्व पार्षद पर बीच सड़क में मारपीट

25 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed