{"_id":"6ac0eb72601f0beaa00f39a2","slug":"video-mandi-accused-arrested-in-case-of-dushkarm-with-young-woman-on-the-pretext-of-marriage-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बीते दो अक्तूबर की रात कांगड़ा जिले के थुरल से हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में पुलिस थाना सदर मंडी में बीते 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा चुका है और उसका बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज करवाया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी पर युवती को शादी का वादा कर मुजफ्फरनगर से मंडी लाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसके अलावा आरोपी पर युवती का मोबाइल फोन, नकदी और सोने के आभूषण लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। यह मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर थाना मंडी में दर्ज हुआ था। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।