{"_id":"6ac0dfad1ca42e717805a912","slug":"104-runners-ran-with-the-message-of-wildlife-conservation-rajan-and-vanshika-finished-first-mandi-news-c-90-1-mnd1020-216052-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर दौड़े 104 धावक, राजन व वंशिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर दौड़े 104 धावक, राजन व वंशिका अव्वल
विज्ञापन
वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर शनिवार को लडभड़ोल में 104 धावक सड़क पर दौड़े। वन्यजीव सप्ताह के तहत वन परिक्षेत्र लडभड़ोल की ओर से आयोजित पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन में युवाओं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिनी मैराथन वन परिक्षेत्र कार्यालय लडभड़ोल से शुरू हुई। प्रतिभागियों ने सिउं तक दौड़ लगाई और वापस वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर दौड़ पूरी की। इसमें 80 पुरुष और 24 महिला धावक शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने प्रतिभागियों को वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और संरक्षण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। पुरुष वर्ग में राजन ने प्रथम, सुजल ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में वंशिका प्रथम, मानसी द्वितीय और सिया तृतीय रहीं। वन विभाग की ओर से विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।