{"_id":"68133f6c89cc2574d2062c2d","slug":"video-mandi-a-youth-trapped-in-drug-addiction-committed-suicide-in-himachal-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: हिमाचल में नशे की लत में फंसे युवक ने ले ली खुद की ही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हिमाचल में नशे की लत में फंसे युवक ने ले ली खुद की ही जान
नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। मानसिक अवसाद के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस आदि को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।