{"_id":"6ac775f051688f6d9a09db41","slug":"video-jogindernagar-nine-panchayats-declared-tb-free-administration-honors-them-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर: नौ पंचायतें टीबी मुक्त, प्रशासन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर: नौ पंचायतें टीबी मुक्त, प्रशासन ने किया सम्मानित
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोगिंद्रनगर उपमंडल की नौ पंचायतों को टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ऐहजू, बदेहड़, पिपली, कोलंग, खुड्डी, लडभड़ोल, बाता री बिंहू और अन्य पात्र पंचायतों को कांस्य पदक, जबकि चल्हारग पंचायत को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में जोश टीम (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) के शुभारंभ अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और अभियान में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। एसडीएम मनीश चौधरी ने जोश टीम में शामिल पांच एनसीसी कैडेट्स और पांच माय भारत वॉलंटियर्स को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों तक टीबी से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने और अभियान को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त हिमाचल और टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। बैठक में बीएमओ लडभड़ोल डॉ. विजय कुमार, पंचायत प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।