फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bullion market shops to remain open on Sunday during Navratri.

Mandi News: नवरात्र पर रविवार को भी खुलेंगी सराफा बाजार की दुकानें

Thu, 08 Oct 2026 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bullion market shops to remain open on Sunday during Navratri.
पहले नवरात्र पर शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी की खरीदारी कर सकेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। श्राद्ध पक्ष के चलते थमी सोने-चांदी की खरीदारी अब नवरात्र के साथ रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र के पहले दिन रविवार होने के बावजूद मंडी में सराफा कारोबारी अपनी दुकानें खोल सकेंगे। इससे लोग शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान की खरीदारी कर सकेंगे।
श्राद्ध पक्ष में लोगों ने नई वस्तुओं के साथ सोने-चांदी की खरीदारी भी टाल दी थी। इसके चलते सराफा कारोबार प्रभावित हुआ। अब नवरात्र शुरू होने के साथ बाजार में फिर से चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है। नवरात्र के अलावा दशहरा और दीपावली को लेकर भी लोग खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा स्वर्णकार कल्याण कारोबारी एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष पाल ने बताया कि 11 अक्तूबर को नवरात्र का पहला दिन है और रविवार भी है। जो सराफा कारोबारी इस दिन अपना प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं, वे दुकानें खोल सकते हैं। एसोसिएशन को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed