फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Yogesh Kumar and Kanchan named Best Volunteers.

Mandi News: योगेश कुमार और कंचन बने बेस्ट वॉलंटियर

Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Yogesh Kumar and Kanchan named Best Volunteers.
रिवालसर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गैहरी का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इसी गांव के निवासी और नामी खिलाड़ी कैप्टन गगनेश ठाकुर रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के गुर सिखाए और अपने खिलाड़ी जीवन से सेना में चयन तक के सफर का उदाहरण देते हुए बताया कि कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्रों को लगन व परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी भगतराम चंदेल (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) और आशा कुमारी के नेतृत्व में शिविर की सभी गतिविधियों का सुचारू संचालन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर योगेश कुमार और कंचन को बेस्ट वॉलंटियर के खिताब से नवाजा। साथ ही सहयोग देने वाले विभिन्न दानी सज्जनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed