{"_id":"6aa1001ca84786ead00cf8a9","slug":"video-himachal-congress-government-four-years-jairam-thakur-attack-delhi-mandi-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार चलाने के बजाय पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली में डेरा डाले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार चलाने के बजाय पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली में डेरा डाले हुए
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:18 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब चार वर्ष का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार आज भी हिचकोले खा रही है। विकास कार्य प्रभावित हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार से विकास, बेहतर प्रशासन और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद की थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकताएं प्रदेश की जनता की समस्याओं से हटकर दूसरी ओर दिखाई दे रही हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार चलाने के बजाय मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली के चक्कर काट रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को प्रदेश में रहकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए और विकास कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए, लेकिन उनका अधिक समय दिल्ली में ही बीत रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। आम लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार से प्रदेश के हित में ठोस कदम उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक गतिविधियों के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार को धरातल पर काम करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।