{"_id":"68bd852086b7ac1534090c82","slug":"video-grand-opening-of-mata-tripuri-bhairava-fair-a-wonderful-confluence-of-traditional-faith-and-folk-culture-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडोह: माता त्रिपुरी भैरवा मेले मेले का भव्य आगाज: पारंपरिक आस्था और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह: माता त्रिपुरी भैरवा मेले मेले का भव्य आगाज: पारंपरिक आस्था और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम
स्योग-पंडोह में माता त्रिपुरी भैरवा मेले का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति की त्रिवेणी में डूबे इस सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन जिला परिषद मंडी के चेयरमैन पाल वर्मा ने किया। मेले की शुरुआत मंदिर परिसर में बूढ़ी भैरवा माता की पूजा से हुई, जहां स्थानीय चार देवी-देवताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी पवित्र और भव्य बना दिया। साथ ही लखदाता पीर की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पाल वर्मा ने टमक बजाकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर से मेला मैदान तक निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, करनाल, नृत्य और गीत-संगीत के साथ पूरे क्षेत्र में आस्था और उमंग का संचार करती नजर आई। ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। मेला 14 सितंबर तक चलेगा, जिसका समापन समारोह भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं स्योग पंचायत प्रधान वीना महंत ने कहा कि माता त्रिपुरी भैरवा का यह मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसमें सभी क्षेत्रवासी एक परिवार की तरह सम्मिलित होकर हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।पुराने समय से यह मेला चलता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। पाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से हमारी लोकसंस्कृति को संरक्षण और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर संजय ठाकुर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, सौरव गुलेरिया,ललित ठाकुर, मनोज व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।