{"_id":"6aa7d4e55a7ceec56f019197","slug":"video-ganesh-chaturthi-celebration-in-jogindernagar-city-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा जोगिंद्रनगर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा जोगिंद्रनगर शहर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:35 PM IST
Link Copied
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को जोगिंद्रनगर शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। शहर में निकाली गई गणपति की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए गणपति की महिमा का गुणगान करते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
डोहग स्थित सती माता मंदिर और युवक मंडल के तत्वावधान में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जोगिंद्रनगर स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यहां गणपति सेवा युवा मंडल के सहयोग से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
स्थानीय व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा मंदिर और गणेश सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को सनातन धर्म सभा मंदिर में गणपति की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि 18 सितंबर तक मंदिर में गणपति की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन गणपति की महाआरती होगी।
गणेश भक्तों के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। वहीं, 18 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर रामलीला मैदान सहित क्षेत्र के कई स्थानों और घरों में भी गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। अगले दस दिनों तक धार्मिक आयोजनों का दौर जारी रहेगा। चौंतड़ा और भराड़ू में भी गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।