{"_id":"6aabb9b1eacd87fcd90b878b","slug":"video-fruits-distributed-in-dharampur-as-part-of-seva-pakhwada-prayers-offered-for-pm-modis-long-life-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"mandi: धर्मपुर में सेवा पखवाड़े के तहत बांटे फल, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
mandi: धर्मपुर में सेवा पखवाड़े के तहत बांटे फल, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल धर्मपुर, बस स्टैंड तथा धर्मपुर बाजार में लोगों को फल वितरित किए। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों, उनके तीमारदारों तथा बस स्टैंड और बाजार में मौजूद लोगों को फल बांटकर सेवा पखवाड़े का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रजत ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़ना है। फल वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। रजत ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भगवान से उनके लंबे, स्वस्थ और सुखद जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आने वाले वर्षों में भी देश की सेवा करते रहें और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देते रहें, यही सभी कार्यकर्ताओं की कामना है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के रूप में मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।