फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Maize crop in Jogindernagar affected by ten hours of rain.

Mandi News: दस घंटे की बारिश से जोगिंद्रनगर में मक्की की फसल प्रभावित

Fri, 18 Sep 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Maize crop in Jogindernagar affected by ten hours of rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तक हुई करीब दस घंटे की तेज बारिश ने किसानों के लिए राहत और आम लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी। रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह 11 बजे तक जारी रही। ढेलू और हराबाग में खेतों में जलभराव होने से मक्की की फसल प्रभावित हुई है, जबकि धान की फसल के लिए बारिश को लाभदायक बताया जा रहा है।
प्रगतिशील किसान रमेश, बीरी सिंह और देशराज ने बताया कि सितंबर में अचानक हुई तेज बारिश से मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं धान के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। जोगिंद्रनगर शहर में पुलिस थाना चौक, रेलवे स्टेशन और पठानकोट चौक में पानी के तेज बहाव से सड़कों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

भारी बारिश से रणा, मच्छयाल और गुगली खड्ड में भी आधी रात को उफान आया। इससे आसपास के लोगों में दहशत रही। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि नदी-नालों के किनारे गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed