फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowds thronged the Sayar Fair in Dabwahan on the second day.

Mandi News: डवाहण में सायर मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़

Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the Sayar Fair in Dabwahan on the second day.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटली (मंडी)। कोटली क्षेत्र की डवाहण पंचायत में सायर पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक मेले के दूसरे दिन लोक संस्कृति और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले के दूसरे दिन क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला आयोजन कमेटी और पंचायत की ओर से चंपा ठाकुर और उनके पति डॉ. जोगेंद्र ठाकुर को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले के सफल संचालन के लिए 31,000 रुपये और उनके पति ने 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेले में भाग ले रहे 10 महिला मंडलों को भी 2100-2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed