फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur FPO Millet Products Sold Out at Hamirpur Festival

मंडी: मिलेट्स उत्सव में धर्मपुर एफपीओ के उत्पादों की धूम, दोपहर तक बिक गया सारा सामान

Tue, 27 Oct 2026 01:16 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:16 PM IST
Dharampur FPO Millet Products Sold Out at Hamirpur Festival
मोटे अनाज से बने उत्पादों की बढ़ती मांग का अंदाजा कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आयोजित मिलेट्स उत्सव में देखने को मिला। यहां धर्मपुर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के स्टॉल पर दोपहर के भोजन के समय तक ही सारा सामान बिक गया। कोदरे के लड्डू, मिलेट्स चाय, आटा, शुगर कंट्रोल आटा और स्थानीय हल्दी पाउडर समेत अन्य उत्पादों को लोगों ने खूब पसंद किया। मांग को देखते हुए एफपीओ ने तीन नवंबर को उत्सव के अंतिम दिन दोबारा स्टॉल लगाने का निर्णय लिया है। उत्सव में एफपीओ धर्मपुर के सचिव भूपेंद्र सिंह ने सेमिनार में भाग लिया। वहीं, संगठन के उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग प्रभारी रजनी सकलानी और रीता देवी ने स्टॉल का संचालन किया। स्टॉल पर कोदरे के लड्डू, मिलेट्स चाय, आटा, पपीते के पेड़े, शुगर कंट्रोल आटा, रामबाण, हरड़ और लसूडों का अचार तथा स्थानीय हल्दी पाउडर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए थे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि रहे। मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री खादर वली और हिमाचल के मिलेट्स मैन नेकराम शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। नेकराम शर्मा ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण और उनकी खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं, खादर वली ने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने की आवश्यकता बताई और इनके अधिक सेवन पर बल दिया। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार हल्दी और मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के साथ जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रही है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में भी इन विषयों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, सहकारी समितियों और एफपीओ को हरसंभव सहयोग देगी। एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह ने कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा से आग्रह किया कि विश्वविद्यालय धर्मपुर एफपीओ के सहयोग से क्षेत्र के दो-तीन गांवों को मिलेट्स उत्पादन और उनसे उत्पाद तैयार करने के लिए गोद ले। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में मोटे अनाज की खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। धर्मपुर क्षेत्र के कई विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें भी मिलेट्स उत्पादन और इससे जुड़े व्यावसायिक अवसरों के प्रति प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े भक्त

27 Oct 2026

लखनऊ: लोहिया संस्थान के बाहर ठेलों पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

27 Oct 2026

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का प्रदर्शन

27 Oct 2026

खरगे के बयान के विरोध में मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, VIDEO

27 Oct 2026

बस्ती: टिनिच क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

27 Oct 2026
विज्ञापन

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से निखरता है नेतृत्व और सेवाभाव: दिवाकर

27 Oct 2026

संतकबीरनगर पहुंची प्रकृति पथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

27 Oct 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

26 Oct 2026

बस्ती: दुर्गा पूजा के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, पंडालों में उमड़ी भीड़

26 Oct 2026

रोहतक: अचानक रोहतक पहुंचे सीएम सैनी, मीडिया से बनाई दूरी

26 Oct 2026

सूरन लदी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत; VIDEO

26 Oct 2026

पानीपत: सेक्टर-11 में म्युचुअल फंड निवेशक पर लाठी-डंडों से हमला, पांच लाख की लूट का आरोप

26 Oct 2026

प्रेशर मशीन से हवा, सफाई किए जाने पर धूल उड़ने से परेशानी; VIDEO

26 Oct 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से हुए थे गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम; VIDEO

26 Oct 2026

घर में घुसे युवक को पकड़ कर परिजनों ने धुनाई की, VIDEO

26 Oct 2026

‘बुलडोजर से बेदखली बंद करो’, नौगढ़ में गरजे वनवासी; VIDEO

26 Oct 2026

दो बार छह लाख खर्च के बाद भी नहीं थमा कटान, VIDEO

26 Oct 2026

लतीफशाह बांध पर मछली पकड़ने के जाल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, VIDEO

26 Oct 2026

गाजीपुर: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; दो हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा;video

26 Oct 2026

बस्ती: पैड़ा वाले बाबा की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

26 Oct 2026

प्रमाण पत्र में सुधार की मांग की

26 Oct 2026

महराजगंज: आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

26 Oct 2026

गोरखपुर: गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे रामकृष्ण

26 Oct 2026

कानपुर: कल्याणपुर स्टेशन बस्ती में नाला ओवरफ्लो, गलियों में भरा सीवर का पानी

26 Oct 2026

कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे गंदगी के अंबार के पास से होकर स्टेशन पहुंच रहे यात्री

26 Oct 2026

कानपुर: धान की मड़ाई शुरू, जल्द ही बाजारों में मिलेगा नया चावल

26 Oct 2026

कानपुर: पुलिस के पहरे में चल रहा हिस्ट्रीशीटर का इलाज, पुलिस को अचेत मिला था अजय ठाकुर

26 Oct 2026

सीहोर में आग का तांडव: शादी का सामान, नकदी-गहने और गृहस्थी राख; जैन परिवार को 12 लाख का नुकसान

26 Oct 2026

गोरखपुर: विष्णु मंदिर में श्रीराम कथा सुना रहे हनुमतेश मिश्र महाराज

26 Oct 2026

वीडियो: हल्द्वानी में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

26 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed