{"_id":"6a994e061b204677da0336f1","slug":"video-chachyot-school-controversy-chief-guest-changed-smc-allegations-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: मुख्यातिथि बदलने पर चच्योट स्कूल में विवाद, SMC ने प्रधानाचार्या पर लगाए मनमानी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मुख्यातिथि बदलने पर चच्योट स्कूल में विवाद, SMC ने प्रधानाचार्या पर लगाए मनमानी के आरोप
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले स्थानीय चच्योट निवासी एवं सेवानिवृत्त अध्यापक टेक चंद को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन समापन समारोह से ठीक पहले आज सुबह मुख्यातिथि का नाम बदल दिया गया। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
एसएमसी पदाधिकारियों का आरोप है कि मुख्यातिथि बदलने के फैसले से पहले समिति को विश्वास में नहीं लिया गया। उनका कहना है कि जब पहले ही सेवानिवृत्त अध्यापक टेक चंद को समारोह का मुख्यातिथि बनाने के लिए निमंत्रण दिया जा चुका था तो अचानक कार्यक्रम के दिन नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी, यह समझ से परे है।
एसएमसी ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाचार्या ने समिति से चर्चा किए बिना अपनी ओर से मुख्यातिथि बदलने का निर्णय लिया। पदाधिकारियों के अनुसार, स्कूल से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में एसएमसी को विश्वास में लिया जाना चाहिए। बिना चर्चा के निर्णय लेने से स्कूल प्रबंधन और एसएमसी के बीच समन्वय पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी मुख्यातिथि बदले जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान देने के लिए पहले उन्हें आमंत्रित किया गया था। ऐसे में समारोह से ठीक पहले उनका नाम बदलना उचित नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मामले को लेकर एसएमसी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि भविष्य में स्कूल से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय समिति को विश्वास में लिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्यातिथि बदलने के स्कूल प्रबंधन के पक्ष और इसके पीछे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रधानाचार्या का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।
एसएमसी चच्योट की प्रधान मीना देवी ने कहा कि चच्योट स्कूल में मुख्यातिथि को लेकर एसएमसी को प्रधानाचार्या ने विश्वास में नहीं लिया है। इसको लेकर एसएमसी में भारी आक्रोश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।