{"_id":"6a9c14be4a18e6cca604a9f7","slug":"chhaya-tihra-school-winner-in-badminton-in-under-19-zonal-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212040-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-19 जोनल प्रतियोगिता में छाया टिहरा स्कूल, बैडमिंटन में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-19 जोनल प्रतियोगिता में छाया टिहरा स्कूल, बैडमिंटन में विजेता
विज्ञापन
वॉलीबाल और शतरंज में भी हासिल किया दूसरा स्थान मोरला में 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरला में आयोजित अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के बल पर परचम लहराया है। धर्मपुर खंड प्रथम की 15 विभिन्न पाठशालाओं के विद्यार्थी खिलाड़ियों की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतियोगिता में टिहरा स्कूल ने तीन प्रमुख स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबले में टिहरा स्कूल की बैडमिंटन टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गदीधार की टीम को करारी शिकस्त दी और जोनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बैडमिंटन में शानदार दबदबे के साथ-साथ टिहरा स्कूल के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा बौद्धिक कौशल के खेल शतरंज में भी टिहरा के खिलाड़ियों ने शानदार चाल चलते हुए दूसरा स्थान अपने नाम किया। तीन अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में शानदार उपलब्धियों के साथ विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार तपवाल ने सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।