{"_id":"676ab7ac65c263bfe00fe6a8","slug":"cover-plants-to-protect-them-from-fog-sanjay-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143672-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से बचाने के लिए पौधों को ढकें : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलदार पौधों की देखरेख के संबंध में बागवानी विभाग ने जारी किया परामर्श संवाद न्यूज एजेंसी मंडी। जिले में ठंड और घने कोहरे के चलते फलदार पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जिले के बागवानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के प्रभाव और न्यूनतम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं पानी के जमाव से फट जाती हैं। इससे फलों की अच्छी उपज नहीं हो पाती है, फूल झड़ने लगते हैं और फल खराब हो जाते हैं। ज्यादा कोहरे के कारण फलदार पौधों में वृद्धि कम हो जाती है। उद्यान विभाग मंडी के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी है, जिस कारण घना कोहरा पड़ रहा है। कहा कि पौधों को सरकंडा घास, सूखी मक्की के डंठल या टाट की बोरी का छत बनाकर ढक देना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा धूप और हवा के लिए खुली रखें। इसके अलावा कोहरा पड़ने की संभावना में पौधों में हल्की सिंचाई के साथ पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि बगीचों का तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाया जा सके। शाम के समय सूखे अवशिष्ट, घास तथा सूखे पत्तों को जला कर धुआं पैदा करके बगीचे का तापमान बढ़ाया जा सकता है। फलदार पौधों की पौधशाला को कोहरे के प्रभाव से बचाने के लिए नाइलोन की छायादार जाली (50 प्रतिशत छाया) से ढक देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बड़े फलदार पौधों के तनों में बोर्डो मिश्रण (एक किलो कॉपर सल्फेट, एक किलो अनबूझा चूना, 1-3 लीटर अलसी का तेल) या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का मिश्रण बनाकर जमीन से डेढ़ से दो फीट तक लेप लगाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।