Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Video: Seven-day Shrimad Bhagavat Mahapuran recitation begins at Paneu Nag Temple, marked by a ceremonial water procession (Jalyatra)

वीडियो:जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ

Thu, 12 Nov 2026 06:05 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:05 PM IST
Video: Seven-day Shrimad Bhagavat Mahapuran recitation begins at Paneu Nag Temple, marked by a ceremonial water procession (Jalyatra)
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पनेऊ नाग मंदिर में वीरवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। पनेऊई नाग के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा के प्रथम दिन क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया, जबकि सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जलयात्रा में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। कथा के शुभारंभ अवसर पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार ने धार्मिक आयोजन के लिए 51 हजार रुपये तथा अमर ठाकुर ने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस धार्मिक अनुष्ठान की शुभकामनाएं दी और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। चित्रकूट धाम से पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री जनार्दनाचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला महान ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संसार में जीव का जन्म और मृत्यु निश्चित है, लेकिन इस भौतिक जगत में रहते हुए जीवात्मा का वास्तविक कल्याण श्रीमद्भागवत के श्रवण, मनन और भक्ति से संभव है। उन्होंने राजा परीक्षित की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए भागवत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर ईश्वर भक्ति, सद्कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; अगले पांच दिन बारिश के आसार

12 Nov 2026

गोंडा में हार्डवेयर की दुकान और भूसा के भंडार में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

12 Nov 2026

वीडियो: रामनगर में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

12 Nov 2026

बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- मंत्री रघुराज सिंह का बयान गैर-जिम्मेदाराना; माफी की मांग

12 Nov 2026

चुनाव से पहले टिकैत-अखिलेश की मुलाकात के क्या मायने?

12 Nov 2026
विज्ञापन

फतेहपुर: बाइक सवार को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, मलबे में दबने से मालिक की मौत

12 Nov 2026

सिकंदराराऊ के कोडरा जहांगीरपुर में बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में मिला

12 Nov 2026
विज्ञापन

बदायूं ककोड़ा मेला: गंगा की सूखती उपधारा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

12 Nov 2026

एमपी: चार महीने में ही टूट गया सात फेरों का रिश्ता, 50 हजार कैश और जेवर लेकर गायब हुई दुल्हन

12 Nov 2026

VIDEO: नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य भवन का किया घेराव

12 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा की तैयारी... घाटों को किया जा रहा तैयार

12 Nov 2026

धुंध की चादर में लिपटा नोएडा: सेक्टर 62 में एक्यूआई पहुंचा 390, जानें अन्य इलाकों में कैसी है प्रदूषण का स्तर

12 Nov 2026

भोपाल पहुंचे सीएम नायब सैनी, शिवराज सिंह चौहान की माता को दी श्रद्धांजलि

VIDEO: त्योहार खत्म होते ही लोगों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू, बस अड्डों पर इंतजार करते दिखे यात्री

12 Nov 2026

कानपुर साउथ मैदान पर रोमांचक मुकाबला, एमयूसी ने स्पोर्टिंग यूनियन को दिया 142 रन का लक्ष्य

12 Nov 2026

पंजाब दाैरे पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश प्रधान के साथ चाय पर की चर्चा

कानपुर: बिल्हौर में किसान के ट्यूबवेल पर गंभीर हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति

12 Nov 2026

VIDEO: नेत्र परीक्षण अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर कार्य ग्रहण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

12 Nov 2026

ऊना: कोलकाता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चमके आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के खिलाड़ी, विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

12 Nov 2026

ऊना: वीरवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, भक्तों ने किए माता रानी के दर्शन

12 Nov 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed