{"_id":"6ae4865dd95a73d60b0a809b","slug":"video-valmiki-community-apprised-haryana-government-minister-krishan-kumar-bedi-of-their-concerns-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष वाल्मीकि समाज ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष वाल्मीकि समाज ने बताईं समस्याएं
प्रदेश में वाल्मीकि समाज के परिवारों को रहने के लिए भूमि आवंटित होने के बावजूद उसके दस्तावेज नहीं मिल पाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मकान बनाने और भूमि पर अपना कानूनी अधिकार सुनिश्चित करने के लिए परेशान परिवारों ने अब इस मुद्दे को हिमाचल सरकार के साथ केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग उठाई है। कुल्लू दौरे पर पहुंचे हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने यह समस्या रखी।
ढालपुर स्थित लंका बेकर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि समाज महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनिता घई ने बताया कि प्रदेश में समाज के कई परिवार वर्षों से रह रहे हैं। कुछ परिवारों को भूमि आवंटित तो की गई है, लेकिन उनके नाम से दस्तावेज जारी नहीं हुए हैं। इससे उन्हें मकान निर्माण सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भूमिहीन परिवारों को दो बिस्वा भूमि देने और पहले से आवंटित जमीन के दस्तावेज जारी करने का मामला सरकार के समक्ष उठाया जाए। उधर, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वह इस मुद्दे को हिमाचल और केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे, ताकि समाज के परिवारों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।