{"_id":"6ae495101ea7877ae00d98b7","slug":"tribal-pride-day-to-be-celebrated-in-keylong-on-the-15th-kullu-news-c-89-1-klu1019-190679-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में 15 को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में 15 को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस
विज्ञापन
1 से 15 नवंबर तक लाहौल-स्पीति में होंगी विभिन्न गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के तहत लाहौल-स्पीति जिले में एक से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 नवंबर को केलांग में होगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें एसडीएम कुनिका एकर्स सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए प्रस्तावित गतिविधियों और कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इसके लिए गतिविधियों का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके तहत धरती आबा योजना से आच्छादित गांवों में कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पेंटिंग, भाषण, कला और हस्तशिल्प प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों के साथ विषय आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी होंगी। युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए एनएसएस, एनसीसी और माई भारत पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। संवाद