{"_id":"6aa7883148215a68230bda52","slug":"video-nasha-mukti-sports-competition-manali-kisan-morcha-volleyball-laahaul-spiti-wins-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: नशा मुक्ति का संदेश लेकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, लाहौल-स्पीति की टीम ने जीता वॉलीबाल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: नशा मुक्ति का संदेश लेकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, लाहौल-स्पीति की टीम ने जीता वॉलीबाल खिताब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 AM IST
Link Copied
युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा मनाली मंडल की ओर से अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में आयोजित नशा मुक्ति खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ नशा मुक्ति का संदेश भी गूंजा।
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में लाहौल-स्पीति की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मनु हिडिंबा मनाली की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में केआईसी कुल्लू जूनियर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्नेहा सिस्टर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में शलीन महिला मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में केआईसी की टीम विजेता रही। विभिन्न मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने टीम भावना, तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया।
समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने की। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जिंदू देवी, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष चंद्रा प्रधान, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर, किसान मोर्चा मनाली मंडल के महामंत्री शिवचंद मुकरी, महामंत्री कृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर और प्रवक्ता हेमराज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ना और नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।