{"_id":"6b02a0a5ac78e7437109e78e","slug":"video-leopard-cubs-with-mother-spotted-urtu-sharshah-road-nirmand-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: उर्टू-शरशाह सड़क पर तेंदुआ मां के साथ दिखे दो शावक, लोगों को सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: उर्टू-शरशाह सड़क पर तेंदुआ मां के साथ दिखे दो शावक, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:28 PM IST
Link Copied
उपमंडल निरमंड की उर्टू-शरशाह सड़क पर तेंदुए के दो शावकों को उनकी मां के साथ देखे जाने से क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी सामने आई है। सड़क पर तेंदुए के परिवार की मौजूदगी को देखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जानकारी के अनुसार, उर्टू-शरशाह सड़क पर तेंदुए के शावक अपनी मां के साथ दिखाई दिए। ऐसे में खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क पर अचानक वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
वन विभाग अर्सु बीट के रेंज ऑफिसर विनोद नेगी ने लोगों से अपील की है कि तेंदुए के शावकों को देखकर उनके पास जाने, छूने या उन्हें भगाने का प्रयास न करें। शावकों की मां आसपास ही हो सकती है, ऐसे में उनके नजदीक जाना खतरनाक साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस क्षेत्र में दोबारा तेंदुआ या उसके शावक दिखाई देते हैं तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।