{"_id":"6a7432b1b6e6b5743d0e129a","slug":"video-kullu-riddhi-siddhi-foundation-memorandum-religious-conversion-drug-prevention-2026-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धर्म परिवर्तन और नशे पर सख्त कार्रवाई की मांग, रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धर्म परिवर्तन और नशे पर सख्त कार्रवाई की मांग, रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन कुल्लू के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कथित अनैतिक प्रलोभन और बलपूर्वक कराए जा रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि कुल्लू सहित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि यदि कहीं भी धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में कानून का उल्लंघन हो रहा है, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि समाज में आपसी सौहार्द और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए कानून का प्रभावी पालन जरूरी है।
इसके साथ ही फाउंडेशन ने प्रदेश और देशभर में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने और रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।