{"_id":"6af8530255e318e3660dcd94","slug":"video-kullu-nss-volunteers-gb-pant-institute-environmental-education-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"किताबों से आगे प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे कुल्लू के स्वयंसेवी, जैव विविधता और औषधीय पौधों के संरक्षण की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों से आगे प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे कुल्लू के स्वयंसेवी, जैव विविधता और औषधीय पौधों के संरक्षण की ली शपथ
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:54 PM IST
Link Copied
किताबी ज्ञान के साथ प्रकृति और पर्यावरण को करीब से समझने के उद्देश्य से शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू के एनएसएस स्वयंसेवियों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान मौहल का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के दूसरे दिन हुए इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और स्वरोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने फील्ड डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से स्वयंसेवियों को जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, औषधीय पौधों और जैव अपघटनीय वस्तुओं के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया। साथ ही मधुमक्खी पालन प्रबंधन को सतत आजीविका का बेहतर माध्यम बताते हुए इसकी उपयोगिता और संभावनाओं की जानकारी दी।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की कागज पुनर्चक्रण उद्यमिता इकाई का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बेकार कागज को दोबारा उपयोगी बनाने की प्रक्रिया को समझा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को कागज पुनर्चक्रण के क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
एनएसएस अधिकारी मंजू आनंद ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी, योगाभ्यास और अनुशासित परेड के साथ हुई।
शाम को आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता सुंदर श्याम ने खेलकूद और कला संस्कृति का व्यक्तित्व विकास में महत्व विषय पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने स्वयंसेवियों को जीवन में अनुशासन और टीम भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा, टीजीटी निर्मल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।