{"_id":"68dbe205319a02d8f400657c","slug":"video-kullu-gardeners-protest-outside-forest-department-office-in-chwai-over-eviction-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: बेदखली को लेकर च्वाई में वन विभाग कार्यालय के बाहर गरजे बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बेदखली को लेकर च्वाई में वन विभाग कार्यालय के बाहर गरजे बागवान
जमीनों से बेदखली को लेकर च्वाई में बागवानों ने प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले बागवानों ने वन विभाग के रेंज अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने रेंज वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से किसानों की एंटी हेल नेट को वापस करने और बेदखली रोकने की मांग उठाई गई। हिमाचल किसान सभा ने सर्वोच्च न्यायालय आदेश का हवाला देकर सरकार से यह मांग उठाई। किसान सभा ने कहा है कि डगान गांव के किसान बंसी लाल की जाली 13 मई 2023 को निकाली गई थी। इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में बाबू राम बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य शीर्षक से दायर वाद में 28 नवंबर 2024 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी हो चुका है। अदालत के आदेश के बावजूद किसानों की भूमि से जाली हटाना और उन्हें बेदखली की ओर धकेलना न्यायसंगत नहीं है। सभा के सचिव गीता राम ने कहा कि गरीब किसानों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दौरान ठियोग के पूर्व विधायक एवं किसान सभा नेता राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने किसानों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि किसानों की जाली तत्काल वापस लौटाई जाए। किसी भी प्रकार की जबरन बेदखली पर रोक लगाई जाए। सभा ने चेतावनी दी कि यदि न्यायालय के आदेश की अवहेलना होती है तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने इस विषय पर संबंधित न्यायिक आदेश की प्रति भी प्रशासन को सौंपी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।