{"_id":"6ad72ec25a13b61c23046d20","slug":"video-kullu-dussehra-30-special-buses-sundar-singh-thakur-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, रात 10:30 बजे के बाद भी मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, रात 10:30 बजे के बाद भी मिलेगी सुविधा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात संबंधी परेशानी से बचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 30 स्पेशल बसें चलाएगा। ये बसें शहरी और ग्रामीण रूटों पर संचालित होंगी, ताकि लोगों को कुल्लू आने-जाने में सुविधा मिल सके। सदर विधायक एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए बस सेवा सुचारू रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10 बजे तक आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोजाना रात 10:30 बजे भी बसें संचालित की जाएंगी। इससे देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने वाले लोगों को घर लौटने में मदद मिलेगी।
सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार कुल्लू से आनी के लिए भी दो बसें चलाई जाएंगी। दशहरा उत्सव के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।
एचआरटीसी की ओर से विशेष बसों के संचालन से उत्सव में शामिल होने आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।