फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Droupadi Murmu Manali Visit Atal Tunnel Traffic Plan 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 4 घंटे तक बंद रहेगी अटल टनल; 600 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Sun, 04 Oct 2026 09:40 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:40 AM IST
Droupadi Murmu Manali Visit Atal Tunnel Traffic Plan 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मनाली दौरे को लेकर कुल्लू जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति 6 अक्तूबर को मनाली पहुंचेंगी और दो दिन यहां ठहरने के बाद 8 अक्तूबर की सुबह वापस रवाना होंगी। उनके दौरे को देखते हुए अटल टनल, हिडिंबा मंदिर और सर्किट हाउस सहित प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार राष्ट्रपति के अटल टनल दौरे के दौरान करीब तीन से चार घंटे तक यातायात बंद रखा जाएगा। 7 अक्तूबर को राष्ट्रपति सुबह अटल टनल का अवलोकन करने जाएंगी। इस दौरान पलचान में नाका लगाकर वाहनों को अटल टनल की ओर जाने से रोका जाएगा। बताया गया है कि राष्ट्रपति के अटल टनल से वापस मनाली लौटने का समय दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच प्रस्तावित है। अटल टनल की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को रोकने के दौरान पर्यटकों और जरूरी सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार रोहतांग दर्रा होकर लाहौल की ओर जाने की अनुमति दी जा सकती है। अटल टनल से लौटने के बाद राष्ट्रपति मां हिडिंबा मंदिर जाएंगी। उनके मंदिर दौरे के दौरान भी करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। रामबाग, लॉग हट्स और घटोत्कच मंदिर के समीप नाके लगाए जाएंगे और हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को सुरक्षा कारणों से रोका जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस दौरान ट्रैफिक प्लान का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए मनाली से रोहतांग तक के क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे और आने-जाने वाले लोगों तथा वाहनों की जांच की जाएगी। एसपी कुल्लू अभिषेक के अनुसार आपात स्थिति में वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उनकी जांच की जाएगी। सर्किट हाउस में राष्ट्रपति के ठहराव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी और वहां किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वन विहार से होकर जाने वाले पैदल रास्ते पर भी आवाजाही बंद रहेगी। सर्किट हाउस के आसपास आने-जाने वालों को सुरक्षा जांच के लिए रोका जा सकता है। राष्ट्रपति के मनाली प्रवास के दौरान ड्रोन और पैराग्लाइडिंग के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्यटन कारोबारियों, होटलियर एसोसिएशन, टैक्सी और ऑटो यूनियन समेत संबंधित संगठनों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अमित कुमार ने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि वे पर्यटकों को भी ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रतिबंधों की जानकारी दें, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 6 अक्तूबर को राष्ट्रपति के सासे हेलीपैड से सर्किट हाउस जाने के दौरान भी भूतनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के आसपास यातायात को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। काफिले के गुजरने और राष्ट्रपति के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। वहीं, 8 अक्तूबर को राष्ट्रपति के मनाली से रवाना होने के दौरान सासे हेलीपैड के आसपास भी कुछ समय के लिए यातायात रोका जा सकता है। काफिले के गुजरने के बाद यातायात फिर सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, VIDEO

03 Oct 2026

समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का तहसील में धरना, VIDEO

03 Oct 2026

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

03 Oct 2026

10 नवंबर को होगी श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा, VIDEO

03 Oct 2026

हमीद सेतु के ज्वाइंटर में गैप होने का वीडियो वायरल;video

03 Oct 2026

आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

03 Oct 2026

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

03 Oct 2026

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम को भेजा ज्ञापन; VIDEO

03 Oct 2026

मोना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, VIDEO

03 Oct 2026

संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत; VIDEO

03 Oct 2026

जमीन के कागज पूरे, फिर भी कब्जा नहीं छूटा, दो चकबंदी के बाद भी सुनवाई का इंतजार; VIDEO

03 Oct 2026

टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पलटा ट्रेलर, VIDEO

03 Oct 2026

गोंडा: सुजीत कलकल के पदक पर बोले बृजभूषण- तीन साल पहले हुआ था अन्याय

03 Oct 2026

VIDEO: मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

03 Oct 2026

VIDEO: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पोखर में मिला शव

03 Oct 2026

VIDEO: घर में मिली महिला की लाश, गले में था फंदा और शरीर पर निशान; जांच में जुटी पुलिस

03 Oct 2026

VIDEO: लेखपालों ने आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

03 Oct 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 'रंगोत्सव' कार्यक्रम में लोककथा की प्रस्तुति

03 Oct 2026

VIDEO: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला

03 Oct 2026

VIDEO: बच्चे के साथ यमुना में छलांग लगा रही महिला को पुलिस ने बचाया

03 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैक्स पिकअप को तीन किलोमीटर तक घसीटा

03 Oct 2026

VIDEO: आटा चक्की संचालक से मामूली विवाद में मारपीट

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed