Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two brothers go missing after leaving for school leave a note

'पांच साल बाद लौटेंगे': स्कूल के लिए निकले दो सगे भाई लापता, संदूक में मिली चिट्ठी, लिखा- हमारी चिंता न करना

Wed, 18 Nov 2026 09:16 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/पुरूवाला (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/पुरूवाला (सिरमौर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Nov 2026 09:16 PM IST
सार

दो सगे भाई अनुज और अंकित लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुरुवाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Two brothers go missing after leaving for school leave a note
दो सगे भाई लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ाना के बेलधार गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकले दो सगे भाइयों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों भाई घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों स्कूल भी नहीं पहुंचे थे। इसी बीच घर के संदूक में मिली एक चिट्ठी ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। चिट्ठी में दोनों भाइयों ने घर से दूर जाने और पांच साल बाद लौटने की बात लिखी है।

विज्ञापन


बेलधार निवासी निर्मला देवी पत्नी मायाराम के दो बेटे अनुज और अंकित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा अनुज 11वीं कक्षा और छोटा बेटा अंकित नौवीं कक्षा का विद्यार्थी है। निर्मला देवी के अनुसार, उनके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी पांवटा साहिब में नौकरी करती है।

विज्ञापन
Trending Videos

निर्मला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे दोनों बेटे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे घर में रखे संदूक पर एक पर्ची दिखाई दी। उन्होंने अपनी देवरानी संगीता से पर्ची पढ़वाई तो उसमें लिखा था कि दोनों भाई घर से दूर जा रहे हैं। हमारी चिंता मत करना, हम पांच साल बाद वापस लौटेंगे।
 

विज्ञापन

चिट्ठी मिलने के बाद परिजनों ने पहले नघेता स्कूल में संपर्क किया। वहां पता चला कि दोनों भाई स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद गांव, रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से भी तलाश अभियान चलाया। घर के संदूक में मिली चिट्ठी और दोनों भाइयों के फोटो पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र की बढ़ाना पंचायत के प्रधान श्याम लाल और बीडीसी सदस्य जय प्रकाश तोमर ने बताया कि दोनों भाइयों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुरुवाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ग्रामीण भी परिजनों के साथ उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना पुरुवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दोनों भाइयों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed