Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
VIDEO : Raihan colored in the colors of devotion to Krishna, foreign devotees danced to Hare Ram Hare Krishna bhajan
{"_id":"6569ed7c1bb760537f0c52d5","slug":"video-raihan-colored-in-the-colors-of-devotion-to-krishna-foreign-devotees-danced-to-hare-ram-hare-krishna-bhajan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा रैहन, हरे राम हरे कृष्ण भजन पर झूमे विदेशी भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा रैहन, हरे राम हरे कृष्ण भजन पर झूमे विदेशी भक्त
रैहन में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावना अमृत संघ वृंदावन संस्थापक प्रभुपाद के विदेशी और स्थानीय भक्तों ने हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे से क्षेत्र को प्रभु श्री कृष्ण के रंग में रंग दिया। दल में यूक्रेन से जय गोपाल दास, अमेरिका से जय बिहारी दास, यूक्रेन रूस से देव दामोदर दास कृष्ण भक्त शामिल रहे। उन्होंने वृंदावन में इस्कान से अपना रिश्ता जोड़कर खुद्द को भगवान श्री कृष्ण में समर्पित कर दिया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर बासा छत्तर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। सभी विदेशी कृष्ण भक्त इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वृंदावन से आए अतुल कृष्णा दास ने बताया कि दो दिसंबर को फतेहपुर, पांच को राजा का तालाब, छह को भरमाड़ और ज्वाली में शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ दिवसीय राम कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगी। प्रतिदिन लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।