{"_id":"6ae741ca0b17d9f3d90a0ccd","slug":"motorcyclist-arrested-in-pathiyar-with-476-grams-of-chitta-synthetic-drug-kangra-news-c-95-1-kng1057-264460-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पठियार में बाइक सवार से 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पठियार में बाइक सवार से 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
नगरोटा बगवां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर रोका था आरोपी
नशे के साथ कब्जे में ली बाइक, पुलिस खंगाल रही नशे की सप्लाई का नेटवर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगरोटा बगवां पुलिस ने पठियार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक को 4.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।
आरोपी की पहचान अंकुश सिंह (31) निवासी गांव सूरजपुर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था।
पुलिस के अनुसार, नगरोटा बगवां थाना की टीम शनिवार देर रात पठियार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 4.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस जिला कांगड़ा के अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चिट्टे की तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।