Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   70% of hotel rooms in Dharamshala booked for the weekend

Kangra News: वीकेंड पर धर्मशाला के होटलों में 70 फीसदी बुकिंग

Mon, 02 Nov 2026 08:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
70% of hotel rooms in Dharamshala booked for the weekend
पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, त्योहारी सीजन से कारोबारियों को उम्मीद
विज्ञापन

त्योहारी सीजन से पर्यटन कारोबारियों को बड़ी उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। वीकेंड पर पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल बढ़ने के साथ ही निजी होटलों में भी अच्छी बुकिंग दर्ज की गई। वीकेंड के दौरान होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, वीकेंड पर पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू सहित पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों ने धर्मशाला का रुख किया। इससे होटलों में ठहरने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। होटल कारोबार में आई इस तेजी से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को आने वाले दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वहीं, त्योहारी सीजन को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों की नजर अब आगामी दिनों पर टिकी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान पर्यटकों की आवाजाही में और इजाफा होगा। इससे होटल कारोबार के साथ टैक्सी, रेस्तरां और अन्य पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष विवेक महाजन ने बताया कि वीकेंड पर निजी होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान होटलों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed