{"_id":"6ae75ac33f4c664e870eb30c","slug":"car-coming-from-the-wrong-direction-hits-a-motorcycle-man-and-woman-injured-kangra-news-c-95-1-kng1046-264548-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती घायल
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास हुआ हादसा, कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
धर्मशाला से कांगड़ा लौट रहे थे बाइक सवार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास रविवार सुबह गलत दिशा से आ रही कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठी युवती घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बाइक सवार पारस (21) निवासी वार्ड-3, कांगड़ा ने बताया कि वह अपने दोस्त की बाइक पर अपनी महिला मित्र के साथ धर्मशाला से कांगड़ा लौट रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। रविवार सुबह करीब 11:40 बजे जब वे स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे तो सकोह की तरफ से आ रही एक कार गलत दिशा में उनकी ओर आ गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सामने से कार को आता देख उसने बाइक के ब्रेक लगाए, लेकिन कार चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक बिचित्र सिंह निवासी कुराली, जिला मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है। एसपी कुलभूषण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।