{"_id":"6ae75b62cbf72ce20b03fb66","slug":"sadhu-living-at-shani-dev-temple-dies-during-medical-treatment-kangra-news-c-95-1-kng1016-264532-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शनिदेव मंदिर में रह रहे साधु की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शनिदेव मंदिर में रह रहे साधु की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर स्थित शनिदेव मंदिर में कई वर्षों से रह रहे एक साधु की रविवार को देहरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। साधु मंदिर में पुजारी के रूप में भी सेवाएं दे रहा था।
जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच दिन पहले साधु की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सहायता से उसे उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया था, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनूप कुमार की अगुवाई में हरिपुर पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देहरा स्थित शव गृह में रखवा दिया।
थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि साधु की पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक शव गृह में रखा जाएगा। इस दौरान पहचान नहीं होने पर नियमानुसार पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद पुलिस की ओर से विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।