{"_id":"6b03fbc7812a80f48f0a57d6","slug":"video-himachal-pensioners-fir-joint-struggle-committee-secretariat-protest-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: पेंशनरों पर एफआईआर से भड़की संयुक्त संघर्ष समिति, सचिवालय घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: पेंशनरों पर एफआईआर से भड़की संयुक्त संघर्ष समिति, सचिवालय घेराव की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:09 PM IST
Link Copied
चुनावी साल में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर प्रदेश में विरोध तेज होने लगा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार पेंशनरों की मांगों पर बातचीत नहीं करती और समस्याओं का समाधान नहीं करती तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।
धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरेश ठाकुर ने 19 नवंबर को प्रदर्शन के बाद पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को उनकी आवाज दबाने का प्रयास करार दिया। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2026 को दाड़ी मेला ग्राउंड में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था।
इसके बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच करने लगे, लेकिन शीला चौक पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान रास्ते में अवरोध लगाए गए और हल्की झड़प भी हुई।
सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पेंशनरों ने न तो कोई अवरोध पैदा किया और न ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद उनके सहित सात से आठ अन्य पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। समिति सरकार से मांग करती है कि पेंशनरों की समस्याओं पर बातचीत के लिए समय दिया जाए और लंबित मांगों का समाधान किया जाए।
सुरेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा। आंदोलन की आगामी रणनीति भी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।