{"_id":"67681b460fb1c9003c0715b4","slug":"flying-officer-pratham-parmar-received-a-warm-welcome-among-the-nana-kangra-news-c-95-1-ssml1021-159218-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फ्लाइंग अफसर प्रथम परमार का ननाओं में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फ्लाइंग अफसर प्रथम परमार का ननाओं में जोरदार स्वागत
पालमपुर (कांगड़ा)। वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने प्रथम परमार का गांव ननाओं में परमार परिवारों ने जोरदार स्वागत किया। फ्लाइंग अफसर प्रथम परमार अपने परिवार सहित सबसे पहले अपने कुल देवता अक्षैणा महादेव के दर्शन करने पहुंचे और फिर कुल देवी सच्चियात और माता शीतला का आशीर्वाद लिया। गांव पहुंचने पर उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दादा सूबेदार राय सिंह, उर्मिला देवी, प्रिंसिपल सर्वजीत सिंह और दादा चाचा भूपिंद्र सिंह ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वगत समारोह में सुलह के स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक डॉ. जनक राज (भरमौर), पूर्व विधायक होशियार सिंह (देहरा) और उनकी पत्नी पुनिता चंबियाल, कैप्टन संजय पराशर ने भी उन्हें फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गांव प्रधान लवलीन परमार और समस्त पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।